फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

रैली निकालकर मधुमेह के प्रति लोगों को किया जागरूक

Fri, 15 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। वर्ल्ड डायबिटीज डे पर अमर उजाला हेल्दी फैमिली- फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को चतरा ब्लॉक के पटना गांव में रैली निकाली गई। इसके बाद जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को मधुमेह से निजात के लिए नियमित खानपान रखने के प्रति जागरूक किया गया। एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में हुए आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। मधुमेह जागरूकता रैली बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे सिल्थम गांव से एकल विद्यालय अभियान के प्रमुख अरविंद कुमार की अगुवाई में निकाली गई। इस दौरान अभियान से जुड़े कार्यकर्ता और ग्रामीण तरह-तरह के जागरूकता नारे लगाते हुए पटना गांव में पहुंचे। वहां रैली गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस दौरान अभियान प्रमुख अरविंद ने मधुमेह होने से आने वाली दिक्कतों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खानपान नियमित रखकर ही मधुमेह जैसी बीमारी से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। डॉ. केशव प्रसाद यादव ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, अनियमित दिनचर्या और मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। लोग मधुमेह रोग से ग्रसित हो रहे हैं। यह रोग एक बार हो जाने पर लोगों को आजीवन परेशान होना पड़ता है। इसके प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। गतिविधि प्रमुख महेंद्र कुमार ने भी डायबिटीज के बारे में बताया। कहा कि योग और दिनचर्या नियमित कर मधुमेह से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। प्रयास हो कि खुले में रखे खाद्य सामग्री का प्रयोग करने से बचें। जब तक व्यक्ति नियमित रूप से अपनी सेहत के प्रति सजग नहीं होता डायबिटीज के साथ ही अन्य तरह के रोग भी परेशान करते रहेंगे। कार्यक्रम में शिवशंकर, रामसूरत, हरि गोविंद, मोहन प्रसाद, रामसेवक, रामकुमार, राजकुमार, पृथ्वीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed