फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

मानक के विपरित चल रहे छह क्रश प्लांट सील

Thu, 14 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रदूषण, खनन, वन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मानकों को ताक पर रख कर चल रहे छह क्रशर प्लांटों को सील कर दिया गया। छापेमारी के बाद अन्य कई क्रशर मालिक और पट्टाधारक कामकाज ठप कर कर्मचारियों व श्रमिकों के साथ फरार हो गए। बता दें कि बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में मानकों की अनदेखी कर अधिकांश क्रशर प्लांट संचालित हो रहे है। इतना ही कई खदानें सैकड़ों फीट गहरी हो गई है। इसकी जानकारी होने पर एनजीटी ने जिला प्रशासन को जिले में नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे करीब सौ क्रशर प्लांट को बंद कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया है। डीएम एस. राजलिंगम ने खनन, प्रदूषण, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें क्रशर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई है। बृहस्पतिवार को बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ला, सदर तहसील की नायब तहसीलदार तनुजा निगम, खनिज विभाग के ड्राफ्समैन लक्ष्मीकांत यादव, वन विभाग डिप्टी रेंजर अनिल सिंह, प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता शिव बहाल समेत अन्य ने क्रश प्लांटों पर छापेमारी शुरू की। इसकी भनक लगते ही अधिकांश क्रशर प्लांटों और खदानों में कामकाज ठप हो गया। सहायक वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि छापेमारी के दौरान सरोज स्टोन क्रासिंग कंपनी बारी डाला, कपूर चंद्र स्टोन प्रोडक्ट प्रा.लि. यूनिट पूर्व नाम सुभाष स्टोन प्रोडक्ट बारी डाला, आरके स्टोन प्रोडक्ट लगड़ा मोड़ बारी डाला, केपी सेवा समिति बारी डाला, अंश कारपोरेशन बिल्ली ओबरा और अवध स्टोन बारी डाला निकट बग्घानाला को सील कर दिया गया है। कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed