फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही चोरी की रची थी कहानी

Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा स्थित महावीर फिलिंग स्टेशन पर छह माह पूर्व 5 लाख 65 हजार की हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने पंप के मैनेजर रामस्वार्थ समेत दो को गिरफ्तार करके कर दिया। मैनेजर अपने साथी के साथ चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिलाया था। पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की 150500 और एक बाइक मिली है। दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने घटना की खुलासा करते हुए बताया कि 25/26 मई 2019 की रात को डुमरडीहा पेट्रोल पंप पर चोरी हुई थी। इस मामले में पंप मालिक सुभाष चंद्र केसरी की तहरीर पर चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को म्योरपुर के समीप से वांछित अभियुक्तगण अतीस यादव ग्राम पडऱी थाना म्योरपुर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि पंप के मैनेजर ने चोरी की योजना बनाई थी। आरोपी की निशानदेही पर मैनेजर रामस्वार्थ ग्राम काचन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कहा कि पूछताछ के दौरान अतीस ने बताया कि पेट्रोल पंप के पीछे की चाहरदिवारी को फांद कर बरामदे में प्रवेश कर एमसीबी से लाइट ऑफ कर कैश रुम में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। इसके बाद चाभी से ताला खोलकर गल्ले से 5 लाख 65 हजार रुपए चुरा लिया था। अतीस ने मात्र 50 हजार अपने साथी रामस्वार्थ को यह कहकर दिया कि माहौल शांत होने के बाद तयशुदा राशि उसे बाद में देगा। लेकिन लगातर पूछताछ व दबिश के कारण अभियुक्त रामस्वार्थ डरकर अपने हिस्से का 50 हजार का धनराशि रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास चार जून 2019 को फेंक दिया था । अभियुक्त द्वारा फेंके गैर रुपए को कनहर सिंचाई परियोजना के सहायक अभियंता संजय सिंह ने दुद्धी पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। जिसकी नंबरिंग और बाइंडिंग देखकर पम्प मालिक और उनके बड़े भाई ने उक्त रुपए को अपने पंप का होना बताया था । अभियुक्त अतीश यादव ने 4 लाख 60 हजार अपने पास रखा था और कुछ रुपए अपने भाई लक्ष्मी प्रसाद की शादी में खर्च कर दिया और 32 हजार जमा कर क़िस्त पर अपने भाई के लक्ष्मी के नाम एक हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed