{"_id":"5dcd9c798ebc3e54aa6b1d80","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4942245116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस पर याद किए गए जवाहर लाल नेहरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बृहस्पतिवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बाल दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुआ। कई शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इसमें प्रतिभाग करने वाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में चोपन ब्लॉक के घोरिया ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार स्वरूप पेन, टॉफी, चॉकलेट देकर जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुपम चौबे के साथ विद्यालय के शिक्षक, बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पंडित विद्याधर इंका कबरी में बालदिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी एवं उप प्रधानाचार्य संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संरक्षक सुरेश तिवारी, योगेन्द्र देव पांडेय, विमलेंद्र देव, राजू प्रसाद, सगीर खां, अमित पांडेय, मुकेश कुमार, शिवम उमर, शालिनी श्रीवास्तव, पूजा पांडेय, गौरी भारती, विभा, संगीता, अनुपमा आदि रहे। सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से बाल दिवस केे अवसर पर ग्राम सभा सुकृत में मदरसा जैतुन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सुकृत में पुस्तक व फल का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अरुण कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, सूरजमणि, मदनलाल, अनिल कुमार आदि रहे। संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्कूली बच्चे विभिन्न प्रकार की दुकानें सजायीं गई, जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर विद्यालय की चेयर पर्सन पूनम श्रीवास्तव, प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नीतीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
केकराही: बाल दिवस के अवसर पर इंद्र प्रताप बीटीसी कॉलेज, जेएसपी महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई तथा पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी कसयां कला में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉ प्रसन्न पटेल, डॉ रतनलाल सिंह शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष, बसावन, राजेंद्र कुमार पाल, जयप्रकाश, दिलीप पाठक, अभिमन्यु सिंह, आलोक कुमार, नेहा जायसवाल, दिलीप पटेल, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
सलखन: जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में बाल दिवस धूमधाम से मना। प्रधानाचार्य द्विजेन्द्र नाथ मिश्र ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ की। इस मौके पर ज्योति यादव, मधु मौर्या, ऋषभ मिश्र, शिखा, आदित्य जायसवाल, अर्चना पाल, विनय कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार, अंशिका मिश्रा, खुशी विश्वकर्मा, मनीषा, पूजा पांडेय, संत कुमार, कौशिक कुमार गुप्ता, डीएन मिश्र, कुँवर आदि उपस्थित रहे। संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा खुशबू यादव ने किया।
विज्ञापन
शाहगंज: कस्बा समेत आसपास के विद्यालयों में बच्चों द्वारा विद्यालय में तरह- तरह की दुकानें व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। घोरावल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर, प्राथमिक विद्यालय शाहगंज, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ओड़हथा, संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल सलैया में बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह की दुकानें लगाई। लोगों ने भी बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल से खूब खरीदारी की। इस अवसर पर बीईओ उदय चंद्र राय, प्रधानाध्यापक यतिनंदन लाल, नागेंद्र कुशवाहा, राजकुमार, विवेकानंद मिश्रा, नीलू सोनकर आदि मौजूद रहे।