फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

देव दीपावली: दीयों की रोशनी से जगमगा उठा रामसरोवर तालाब

Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामसरोवर पर दीपदान का भव्य आयोजन किया गया। शाम होते ही हजारों दीपों की रोशनी से तालाब जगमग हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे के साथ नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल, पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता और मंच के अध्यक्ष पंकज कानोडिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। दीपदान में नगरवासियों ने हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया और नगर के रामसरोवर तालाब के चारों तरफ हजारों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई। सदर विधायक नगर पालिका के चेयरमैन ने देव दीपावली पर दीपदान आयोजन की सराहना की। कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। तालाब के चारों तरफ सुबह ही साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में संयोजक राकेश जालान, मनोज अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, रवि सर्राफ , महामंत्री सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, रक्तदान संयोजक शिखर केडिया, नीरज, मनोज, राकेश जालान, संजय जैन, मनोज केजरीवाल, रमेश गोयल, देवांशु, आंशु झुनझुनवाला, तरुण केडिया, प्रदीप खेतान, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता सर्राफ, सुलोचना सांवरिया, सुनीता सांवरिया, पायल, निशा, रिंकी, पूूनम, सुचिता, खुुशबू, रीतू जालान शामिल रहे।
विज्ञापन

शिवाजी तालाब पर लोगों ने किया दीपदान
दुद्धी। नगर स्थित प्राचीन शिवाजी तालाब पर 25 हजार मिट्टी के दीयों की रोशनी से शिवाजी तालाब जगमगा उठा। दीयों के जलने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे तारे जमीं पे उतर आये हों। तालाब के चारों ओर रोशनी देखते ही बन रही थी। तहसील प्रशासन नगर पंचायत, आम नागरिकों के सहयोग से देवदीपावली के कार्यक्रम का आयोजन किया। नगरवासियों ने भी घर पर मिट्टी के दीयों को जलाया और पूजन अर्चन किया। शाम को वाराणसी के पंडितों के द्वारा विधि विधान से गंगा आरती कर पूजन अर्चन किया गया। स्वर्णकार संघ की तरफ से मनोरम झांकियां निकाली गयीं, राधाकृष्ण के गायन के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed