फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

पंच परमेश्वर ने दिया शांति, एकता, सौहार्द का संदेश

Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। गुुुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राबर्ट्सगंज में सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव समारोह धूमधाम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। फूल माला, झालर से पूरे नगर को सजाया गया। तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ की समाप्ति मंगलवार को हुई। शाम को गुरु ग्रंथ साहब की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें पंच परमेश्वर एकता और सौहार्द का संदेश दे रहे थे। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गुरुनानक बालिका इंटर कालेज व गुरूनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खेल, करतब का प्रदर्शन किया। मुगलसराय से आये संतोष पाठक व सुरिंदर सिंह ने शोभा यात्रा में शबद कीर्तन का गायन किया। मिर्जापुर से आई वीर खालसा दल की गतका पार्टी ने एक से बढ़कर एक खेल करतब दिखाए। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे ढोलक, चिमटा आदि के द्वारा शबद कीर्तन करते चल रहे थे। इस मौके पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, धर्मवीर तिवारी, सुशील पाठक, गोविंद यादव, हिदायत उल्ला खां, राम प्रसाद यादव, संगम गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता गुरुद्वारा में नतमस्तक हुए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सरदार जसवीर सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन के बारे में बताया। यहां प्रसाद वितरण, लंगर हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह भंडारी, दया सिंह, देवेन्दर सिंह भंडारी, पारब्रह्म सिंह, निरंजन सिंह, रनजीत सिंह, मनजीत सिंह, संतोष सिंह, चरनजीत सिंह, रवि, सोनू, गोल्डी, गुरुप्रीत, जसपाल सिंह, सुरेंद सिंह, अर्जुन सिंह, कमलेश खाम्बे शामिल रहे। रेणुकूट: स्थानीय नगर के शिवापार्क में स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को श्री गुरुनानक देव महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed