फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's teenager found angry at home after six hours at Varanasi Cantt station

घर से नाराज होकर निकला सोनभद्र का किशोर छह घंटे बाद वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिला

Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's teenager found angry at home after six hours at Varanasi Cantt station
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से नाराज होकर निकले 16 वर्षीय किशोर को छह घंटे में सकुशल ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोर घरवालों से नाराज होकर रविवार की शाम को घर से चला गया था। वो कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी से मिला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिवांश सिंह (16) पुत्र विंध्यवासिनी सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 अखाड़ा मोहाल विकास नगर राबर्ट्सगंज रविवार को शाम 5:30 बजे किसी बात पर माता-पिता से नाराज होकर घर से चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। घरवालों ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशोर की खोजबीन शुरू की। करीब छह घंटे बाद रात करीब 12 बजे कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। पुत्र के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed