फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Basantia expressed her gratitude to CM Yogi Adityanath if she got the pension, said- the problem of treatment will be overcome

पेंशन मिली तो सोनभद्र की बसंतिया ने जताया सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार, कहा- इलाज की मुश्किल दूर होगी

Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Basantia expressed her gratitude to CM Yogi Adityanath if she got the pension, said- the problem of treatment will be overcome
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में वृद्धा पेंशन की वेविनार में समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SONBHADRA
राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को योजना की धनराशि हस्तांतरित की। लखनऊ से एक क्लिक में उन्होंने प्रदेश के 4.56 लाख नए लाभार्थियों के खाते में 1500-1500 रुपये भेजा। इस दौरान चुनिंदा लाभार्थियों से संवाद भी किया। सोनभद्र जिले में एनआईसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से सीएम से जुड़ी सदर ब्लाक की बसंतिया देवी ने वृद्धावस्था पेंशन देेन पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि अब इस पैसे से वह अपनी दवा का इंतजाम कर सकेंगी।
विज्ञापन

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सदर ब्लाक के डेहरी कला निवासी बसंतिया से पूछा कि उसे वृद्धा पेंशन मिलेगा तो वह क्या करेगी। खुशी से आह्लादित बसंतिया ने बताया कि वह पहले भी कई बार इस योजना के तहत आवेदन कर चुकी है, लेकिन कभी भी लाभ नहीं मिला। इस मुख्यमंत्री जी की कृपा से उसका चयन हुआ है। अब तक दवा के लिए बेटों के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। अब इस पैसे से वह अपनी दवा खरीदेगी। छोटी-छोटी अन्य जरुरतें भी पूरी होंगी।
विज्ञापन

सीएम के सवाल का जवाब देते हुए बसंतिया देवी ने कहा कि उसे नि:शुल्क राशन भी मिलने लगा है। महीने में कुल 10 किलो राशन उसे और पति को 5-5 किलो की दर से मिलता है। एनआईसी कक्ष में संवाद के दौरान डीएम अभिषेक सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशकर यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed