{"_id":"614cac0b8ebc3efd1b4afdb0","slug":"sonbhadra-roads-need-to-be-rid-of-potholes-sonbhadra-news-vns6132954140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः सड़कों को गड्ढा मुक्ति की दरकार, सो रही नगर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः सड़कों को गड्ढा मुक्ति की दरकार, सो रही नगर की सरकार
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर कड़े शीतला माता मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर सोनभद्र जिले में 15 सितंबर से सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। तमाम विभागों ने अपनी सड़कों का चयन कर प्रस्ताव भी पास करा लिया है, मगर इस अभियान का असर नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज में नहीं दिख रहा। सड़कों पर जानलेवा बने गड्ढों को भरने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अब तक प्रस्ताव भी तैयार नहीं कराया जा सका है। इससे नगर के लोग गड्ढायुक्त सड़कों पर हिचकोले खाते हुए चलने को विवश हैं। मरम्मत के दो माह बाद क्षतिग्रस्त हुई नगर की सड़कें विकास की पोल खोल रही हैं।
नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल के राबर्ट्सगंज सिविल लाइन स्थित प्रतिष्ठान से सटी सड़क गड्ढों में तब्दील है। इसी मार्ग पर प्रसिद्ध वीरेश्वर मंदिर है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। हर्ष नगर जाने वाली सड़क के सामने वाली गली की स्थिति इससे भी ज्यादा दयनीय है। बारिश होने पर सड़क पर बने तालाब सरीखे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कोतवाली के पीछे अशोक नगर की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुछ इसी तरह का हाल न्यू कॉलोनी व आंबेडकर नगर वार्ड का है। पकरी गांव से कड़े माता शीतला मंदिर होते हुए नगर में आने वाला सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। जल निकासी न होने से सामान्य दिनों में भी सड़क पर पानी जमा रहता है। वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। महिला थाना से न्यू कॉलोनी होते हुए चंडी होटल जाने वाली सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना का सबब बने हैं। सड़क पर बने गड्ढे भरे जाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
दो माह भी नहीं चली बीएसएनएल कार्यालय की सड़क
राबर्ट्सगंज नगर में कचहरी चौराहा से बीएसएनएल कार्यालय तक सड़क पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत कराई गई लेकिन वो सड़क दो महीने भी नहीं चली। नगर में विकास का क्या हाल है, इस सड़क पर बने गड्ढों को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
नगर के कई जर्जर संपर्क मार्गों के मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर टेंडर कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। सड़कों के गड्ढा मुक्ति के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। - मनीष कुमार, जेई, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।