फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra receives 148 mm of rain in four days of October for the first time

Sonebhadra News: सोनभद्र में पहली बार अक्तूबर के चार दिनों में हुई 148 मिमी बारिश

Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra receives 148 mm of rain in four days of October for the first time
कोन बस स्टैंड रोड पर भरा बारिश का पानी।संवाद - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र। इस बार अक्तूबर में महज चार दिन की बारिश ने सारे रिकाॅर्ड पीछे छोड़ दिया है। जिले में लगभग 148 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले वर्ष 2013 में पूरे अक्तूबर महीने में अधिकतम 144.20 मिमी बारिश हुई थी। इस बार सबसे ज्यादा बारिश नगवां क्षेत्र में हुई है। महज 24 घंटे में यहां 220 मिमी बारिश का दावा किया गया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन

इस बार मानसून सीजन की शुरूआत से ही अच्छी बारिश हो रही है। जून में औसत बारिश 104.50 मिमी के मुकाबले 184.50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। जुलाई में भी औसत 291.25 मिमी बारिश को पीछे छोड़ते हुए आंकड़ा 334 मिमी पर पहुंच गया। अगस्त-सितंबर में भी पिछले सालों के मुकाबले जहां अच्छी बारिश रिकाॅर्ड हुई। वहीं, अक्तूबर में औसत बारिश 44.70 मिमी के मुकाबले महज चार दिन में बारिश का आंकड़ा 148 मिमी पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस महीने एक अक्तूबर को 28.6 मिमी और दो अक्तूबर को 20 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं, तीन और चार अक्तूबर के बीच महज 24 घंटे के भीतर यह आंकड़ा 100 मिमी के करीब पहुंच गया। नगवां अंचल में 24 घंटे में 220 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, धंधैराल बांध से जुड़े एरिया में यह आंकड़ा 120 मिमी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संबंधित खबरें पेज 6

कोन बस स्टैंड रोड पर भरा बारिश का पानी।संवाद

कोन बस स्टैंड रोड पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed