{"_id":"63b5c46c803c0621986f59fa","slug":"sonbhadra-ranks-first-in-redressal-of-complaints-on-igrs-portal-sonbhadra-news-vns6920425105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र को पहली रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र को पहली रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल (एकिकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र फिर प्रदेश में अव्वल हुआ है। शासन स्तर से जारी दिसंबर की रैंकिंग में प्रदेश के सभी 75 जिलों में सोनभद्र प्रथम स्थान पर है। देवरिया, शामली और मुजफ्फरनगर संयुुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इससे पहले सितंबर की रैंकिंग में भी सोनभद्र ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।
जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शासन स्तर से निगरानी की जाती है। संचार सेवाओं के अभाव और भौगोलिक चुनौतियों के कारण शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र लगातार बॉटम-10 में शामिल होता रहा था। जून में सोनभद्र को 69वीं रैंक मिली थी। इसके बाद डीएम के सख्ती और विशेष प्रयासों के बाद रैंकिंग में लगातार सुधार होता रहा। डीएम के प्रयासों का असर रहा कि पुलिस संदर्भ के मामलों को छोड़कर अन्य विभागों से जुड़े शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र ने सितंबर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अक्तूबर, नवंबर में भी जिला टॉप-10 के करीब रहा। अब बुधवार को जारी हुई दिसंबर की रैंकिंग में फिर से पहला स्थान मिला है। जिले को कुल 140 अंकों के पूर्णांक के सापेक्ष 139 अंक प्राप्त हुए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। संयुक्त रूप से दूसरा रैंक पाने वाले देवरिया, शामली और मुजफ्फरनगर को 136 अंक प्राप्त हुए हैं।