फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra ranks first in redressal of complaints on IGRS portal second time in six months

Sonbhadra: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र को पहली रैंक, छह माह में दूसरी बार

Wed, 04 Jan 2023 04:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र फिर उत्तर प्रदेश में नंबर वन आया है। अक्तूबर, नवंबर में भी जिला टॉप-10 के करीब रहा। अब बुधवार को जारी हुई दिसंबर की रैंकिंग में फिर से पहला स्थान मिला है।

विज्ञापन
Sonbhadra ranks first in redressal of complaints on IGRS portal second time in six months
सोनभद्र डीएम चंद्र विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र फिर उत्तर प्रदेश में अव्वल है। शासन स्तर से जारी दिसंबर की रैंकिंग में यूपी के सभी 75 जिलों में सोनभद्र प्रथम स्थान पर है। देवरिया, शामली और मुजफ्फरनगर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इससे पहले सितंबर की रैंकिंग में भी सोनभद्र ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन


जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शासन स्तर से निगरानी की जाती है। संचार सेवाओं के अभाव और भौगोलिक चुनौतियों के कारण शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र लगातार बॉटम-10 में शामिल होता रहा था। जून में सोनभद्र को 69वीं रैंक मिली थी।

विज्ञापन

पिछले तीन माह से टॉप-10 में सोनभद्र

इसके बाद डीएम के सख्ती और विशेष प्रयासों के बाद रैंकिंग में लगातार सुधार होता रहा। डीएम के प्रयासों का असर रहा कि पुलिस संदर्भ के मामलों को छोड़कर अन्य विभागों से जुड़े शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र ने सितंबर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्तूबर, नवंबर में भी जिला टॉप-10 के करीब रहा। अब बुधवार को जारी हुई दिसंबर की रैंकिंग में फिर से पहला स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को कुल 140 अंकों के पूर्णांक के सापेक्ष 139 अंक प्राप्त हुए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाय, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। संयुक्त रूप से दूसरा रैंक पाने वाले देवरिया, शामली और मुजफ्फरनगर को 136 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed