फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra PSPB Archery Competition will start from 22nd

Sonebhadra News: सोनभद्र पीएसपीबी आर्चरी प्रतियोगिता 22 से शुरू होगी

Wed, 19 Mar 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra PSPB Archery Competition will start from 22nd
राॅबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 22 मार्च से तीसरी सोनभद्र पीएसपीबी आर्चरी प्रतियोगिता का आगाज होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ओलंपियन मंगल सिंह चंपिया और यूथ ओलंपिक मेडलिस्ट अतुल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों को स्टेडियम के महिला छात्रावास में ठहराया जाएगा, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के लिए सनबीम स्कूल बिच्छी, विमला इंटर कॉलेज राॅबर्ट्सगंज, ज्ञान गंगा आईटीआई राॅबर्ट्सगंज और विवेकानंद प्रेक्षागृह में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 250 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है, और 19 मार्च की रात 12 बजे तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
पुरस्कार वितरण समारोह में खेल मंत्री होंगे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed