फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Mothers worshiped Jivitputrika by keeping Nirjala fast, worshiped in a group

सोनभद्रः निर्जला व्रत रखकर माताओं ने की जीवित्पुत्रिका पूजा, समूह में किया पूजन अर्चन

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Mothers worshiped Jivitputrika by keeping Nirjala fast, worshiped in a group
राबट्सगंज अंबेडकर नगर में जीवित्पुत्रिका पुजन करती महिलाएं।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में संतान की लंबी आयु और संकट से मुक्ति के लिए माताओं ने निर्जला व्रत रहकर बुधवार को जीवित्पुत्रिका पूजा की। व्रती माताओं ने जगह-जगह समूह में एकत्रित होकर मौसमी फल, फूल चढ़ाकर पूजन किया। व्रत की कथा सुनीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित ग्रामीण इलाकों में जीवित्पुत्रिका व्रत रहने वाली माताओं ने सुबह स्नान आदि करने के बाद मंदिरों में पूजा की। इसके बाद निर्जला व्रत की शुरूआत की। माताओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पूजा की। नगर के रामसरोवर तालाब, गुरुद्वारा के पास, पन्नूगंज रोड, बढ़ौली पोखरा, सिविल लाइंस रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, हाइडिल मैदान सहित अन्य स्थानों पर समूह में व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन

उधर दुद्धी में संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने व्रत रखकर रात में विधि विधान के साथ घरों और मंदिरों में पूजन किया। केकराही: क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका पूजा विधि विधान से किया गया। बाजार में मौसमी फल की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रात में पुत्रवती माताओं ने देव स्थानों, जलाशय और तालाब के भींटे पर जड़ सहित जुर रखने के बाद विधिवत पूजा की। विविध प्रकार के पकवान बनाकर और फल चढ़ाया। इसके बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनीं। बृहस्पतिवार को सुबह पूजन करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका व्रत कथा रख शाम तालाब पर पहुंच स्नान ध्यान कर रात्रि में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। बीना श्री राम जानकी मंदिर सरोवर, चंदुआर रिहंद जलाशय किनारे, घरसड़ी, जलाशय, कोहरौलिया, बांसी, मिसरा इत्यादि जगहों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी बृहस्पतिवार सुबह व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed