फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Manbad caught fire in tempo, driver saved his life by running away

सोनभद्रः मनबढ़ ने टेंपो में लगाई आग, चालक ने भागकर बचाई जान

Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Manbad caught fire in tempo, driver saved his life by running away
सोनभद्र की सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव की पंपवा बस्ती में रविवार को रास्ते के विवाद के बाद मनबढ़ ने टेंपो में आग लगा दी। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। चौकी क्षेत्र के गौरही गांव निवासी मुन्ना लाल टेंपो से एक व्यक्ति का बल्ली-पटरा लेकर पंपवा बस्ती गया था। वहां से उतार कर वापस आते समय उसी बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति वाहन को रोक कर विवाद करने लगा। मुन्ना लाल के मुताबिक विपक्षी ले उसे वाहन सहित जिंदा जलाने के मकसद से आग लगा दी थी, लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने आग को बुुुझाया। चौकी प्रभारी जैनेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि मुन्ना लाल जिस व्यक्ति का पटरी-बल्ली गिराने गया था उसका एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी से नाराज होकर उसने आटो में आग लगाकर फरार हो गया। कहा कि पीड़ित जो तहरीर देगा उसके आधार पर मुकदमा होगा। कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

50 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
अनपरा और बीजपुर पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन और बीजपुर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथीनाला के जंगलों में की कांबिंग
सीओ ओबरा के नेतृत्व में पुलिस बल ने हाथीनाला थाना अंतर्गत ग्राम जोगीडीह और बेलहथी के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान जंगलों में जानवर चराने वाले और वन सुरक्षाकर्मियों से वार्ता कर संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed