फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra lagging in making Ayushman card of Antyodaya card holders

अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में सोनभद्र फिसड्डी

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra lagging in making Ayushman card of Antyodaya card holders
जिले के अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग काफी पीछे हैं। प्रदेश स्तर पर सोनभद्र जिले का रैंक सबसे खराब पांच जिलों में शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार मई से 18 मई तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें योजना से आच्छादित सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। शासन की की तरफ से अंत्योदय कार्डधारकों का प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 1,81,575 अंत्योदय लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके सापेक्ष मात्र 12,521 आयुष्मान कार्ड ही बने हैं जो लक्ष्य का 6.9 प्रतिशत है। इस नाते अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने में सोनभद्र प्रदेश के सभी जिलों में 71वें स्थान पर है।
विज्ञापन

बदायूं सहित पांच जिले फिसड्डी
अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में बदायूं जिले की सबसे खराब स्थिति है। यहां लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3.8 प्रतिशत ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। इसी तरह बांदा और लखीमपुर खीरी 5.5 प्रतिशत, उन्नाव में 5.9 प्रतिशत और सोनभद्र में 6.9 प्रतिशत अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर सबसे खराब स्थिति वाले पांच जिलों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में गाजियाबाद नंबर वन पर है। यहां 47.2 प्रतिशत अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बना है। 38.5 प्रतिशत के साथ सहारनपुर दूसरे नंबर पर, 34 प्रतिशत के साथ आगरा तीसरे, 33.3 प्रतिशत के साथ शामली चौथे और हापुड़ 32.8 प्रतिशत अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।

जिले में आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। गांव वार लिस्ट देकर अंत्योदय कार्डधारकों का प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है। जो कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed