फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Sonbhadra is the pilgrimage of energy field'

‘ऊर्जा क्षेत्र का तीर्थ है सोनभद्र’

Thu, 09 Jun 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
'Sonbhadra is the pilgrimage of energy field'
नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाजयुुमो कार्यकर्ताओं ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में निकली रैली ने नगर के विभिन्न चौराहों-तिराहों का भ्रमण किया। रामलीला मैदान में जनसभा हुई।
विज्ञापन

सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास के बहुमुखी आयामों पर सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति को सर्वोपरि ठहराया। कहा कि प्रदेश की बड़ी ऊर्जा इकाइयों में ओबरा की ताप विद्युत परियोजना के साथ 1320 मेगावाट की निर्माणाधीन प्लांट सी महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोतों के रूप में तीर्थ स्थल माना गया है। अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने विधानसभा ओबरा में तमाम कल कारखानों की स्थापना को लेकर संवेदनशील योगी सरकार की सराहना की। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने बताया कि किसी भी देश की प्रगति के लिए औद्योगिक क्षेत्र की महत्ता सबसे ज्यादा है। इससे परिपूर्ण जनपद सोनभद्र प्रदेश में राजस्व अदा करने में सदैव उत्कृष्ट स्थान स्थापित करता आया है। संचालन जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने किया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम खान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष संजय चंदेल, महामंत्री पवन मिश्रा, सुनील सिंह,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, धीरेंद्र पटेल, उत्कर्ष पांडे, रोशन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सोनी, समीर माली,अनुराग श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, राजू चौधरी, अभिषेक सेठ, अनिकेत तिवारी, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed