फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Injustice being done to tribal coal, demand for tribal status by sending letter to CM

सोनभद्रः आदिवासी कोल के साथ हो रहा अन्याय, सीएम को पत्र भेजकर जनजाति का दर्जा देने की मांग

Thu, 02 Sep 2021 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Injustice being done to tribal coal, demand for tribal status by sending letter to CM
सोनभद्र में स्वराज अभियान के अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएम को पत्र भेज कर कोल जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोल जाति की अधिकता होने के बाद भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने से वह सभी वनाधिकार कानून में भूमि के अधिकार से वंचित हैं।
विज्ञापन

कोल जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए राज्य सरकार से विधि के अनुसार प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक भेजने की मांग की है। बताया कि प्रदेश में कोल जाति की बहुत बड़ी आबादी है। इस संबंध में सचिव जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार को पहले भी पत्र भेजा गया था और उसकी प्रतिलिपि भी प्रधानमंत्री को भेजी गई थी। प्रेषित पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लेकर मुख्य सचिव उप्र को विचार के लिए भेजा है। विधि के अनुसार कोल जाति को जनजाति का दर्जा देकर प्रस्ताव जनजाति कार्य मंत्रालय को भेज दिया जाए ताकि कोल जाति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed