फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Health department team administered corona vaccine to 200 people

सोनभद्रः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

Wed, 09 Jun 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Health department team administered corona vaccine to 200 people
सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के सिरविट, महुअरिया, सीएचसी समेत विभिन्न स्थानों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 200 से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह के नेतृत्व में सिरविट गांव में 40 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाया गया। यहां सीएमओ ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। उन्हें बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के वैक्सीनेशन कराएं। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
विज्ञापन

बीपीएम प्रशांत दुबे ने बताया कि घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 57 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाया गया, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 42 लोग शामिल हैं। महुअरिया गांव में कुल 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ अन्य स्थानों पर करीब 50 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर, बीसीपीएम अखिलेश सिंह, ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा आदि मौजूद रहीं। वहीं केकराही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राकेश मौर्य के अगुवाई में चिकित्सकों की टीम बुधवार को दुरावल गांव पहुंची। यहां 24 लोगों का थिरोकल्चर ब्लड सैंपल लिया गया। यह सैंपल जांच के लिए पीडीएम कॉलेज लखनऊ भेजा जाएगा। जांच टीम बुधवार को दुरावल, गुरुवार को देवरी खुर्द, शुक्रवार को तरावा में रहेगी। जांच टीम में डॉ. राकेश कुमार मौर्य, एलटी राहुल सिंह, तीन एएनएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed