फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Five accused of farmer's murder arrested

सोनभद्र : किसान की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Five accused of farmer's murder arrested
भूमि विवाद के चलते करमा थाना क्षेत्र के बिसहार पहाड़ी के समीप गोली मारकर की गई किसान की हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को बिसहार गांव से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक रिवॉल्वर, बाइक और कारतूस बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद सभी का चालान कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस लाइंस चुर्क में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 29 नवंबर की रात करमा थाना के बिसहार पहाड़ी के समीप अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार मगरदहा गांव निवासी रामाश्रय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र संतोष मौर्य उर्फ भोला की सूचना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गया। घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी विनोद कुमार और घोरावल सीओ प्रदीप सिंह की अगुवाई में चार टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सीओ को सूचना मिली कि रामाश्रय की हत्या करने वाले बिसहार गांव में मौजूद हैं। सीओ के निर्देश पर करमा थानाध्यक्ष पीके सिंह, एसीओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी और दारोगा विनोद यादव दलबल के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंच कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बिसहार गांव निवासी निहाल, मगरदहा गांव निवासी हीरालाल और राजेंद्र मौर्या को निहाल के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उनका रामाश्रय से जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या की साजिश रची और इस काम के लिए बिसहार गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ सोनू और विमलेश उर्फ गंगलेश को एक लाख की सुपारी दी थी। उनकी निशानदेही पर प्रिंस और विमलेश को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा, दो अदद जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। हत्यारोपियों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्या, चंद्रभान यादव, अतुल सिंह, अमर सिंह, अरविंद सिंह, रितेश पटेल, हरिकेश यादव, प्रकाश सिंह, सौरभ राय, अमित सिंह, मनिराम सिंह, विवेक सिंह, गिरजेश राजपुत, सतनाम, प्रगति त्रिपाठी का अहम योगदान रहा। अपराधियों को पकड़ने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन लोगों ने मिलकर दी थी सुपारी
मगरदहा गांव निवासी रामाश्रय की हत्या की सुपारी तीन लोगों ने मिलकर दी थी। घोरावल सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए बिसहार निवासी निहाल, मगरदहा गांव निवासी हीरालाल, राजेन्द्र मौर्य ने हत्या की साजिश रची थी। तीनों ने शूटर सोनू को एक लाख रुपये में सुपारी दी। जांच में पता चला है कि सोनू ने एक बदमाश से अवैध रिवाल्वर क्रय किया था। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान जिले और गैर जनपदों में लूट, हत्या समेत अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले अपने कुछ साथियों के बारे मेें जानकारी दी है। उसके आधार पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed