फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Dengue knocked in Urjachanchal, people stunned

सोनभद्रः ऊर्जांचल में डेंगू ने दी दस्तक, सहमे लोग

Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Dengue knocked in Urjachanchal, people stunned
देश और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में डेंगू और वायरल बुखार के कहर के बीच ऊर्जांचल में डेंगू की दस्तक से नागरिक सहम गए हैं। अनियमित मौसम के कारण क्षेत्र में सर्दी-खांसी, बुखार आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। समुचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र के अनपरा बाजार सिनेमा रोड निवासी एक व्यक्ति बुखार से ग्रसित था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह डेंगू पॉजिटिव मिला। लोगों का कहना है कि महामारी कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच जानलेवा डेंगू का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक माह से अधिक समय से तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के कारण क्षेत्र में सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त आदि संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चरम पर है। स्थिति इतनी खराब है कि प्रत्येक घर का कोई न कोई सदस्य इस समय मौसमी बीमारियों से ग्रसित है। परिक्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ दवाओं के अभाव में नागरिकों की परेशानी और भी बढ़ गई है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी निकायों में ईओ और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ को बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। नालियों में और जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे डेंगू के मच्छर न पनप सकें। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है। जिस स्तर पर लापरवाही मिलेगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed