{"_id":"6151fd838ebc3e0548592258","slug":"sonbhadra-crowd-gathered-to-get-vaccine-in-mega-camp-40-thousand-people-got-vaccinated-at-310-centers-sonbhadra-news-vns614071364","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः मेगा कैंप में वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, 310 केंद्रों पर 40 हजार लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः मेगा कैंप में वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, 310 केंद्रों पर 40 हजार लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड से बचाव का टीकाकरण कराती महिला।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोनभद्र जिले में वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मेगा कैंप लगाकर बड़ी आबादी को टीका लगाया गया। सुबह से ही केंद्रों पर महिला एवं पुरुषों की भीड़ जुटी रही। शाम तक 40 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि छूटे हुए लोगों को टीका लगवाने के लिए जिले में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। 310 केंद्रों पर 57 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। केंद्रों पर सुबह से ही महिला एवं पुरुषों की टीका कराने के लिए भीड़ जुटी रही। शाम चार बजे तक 30 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया।
घोरावल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल की तरफ से आरपीपीजी कॉलेज धरसड़ा परिसर में टीकाकरण किया गया। डॉ. राहुल राव, डॉ. राजकुमार, डॉ. आकाश, डॉ. समर सिंह, डॉ. प्रकाश, पाठक, डॉ. पूजा ने टीका लगाया। यूनिसेफ से आए कोऑर्डिनेटर संदीप सरोज ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को टीकाकरण के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश पांडेय, ममता सिंह, करुणा चौरसिया, रवि कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
बभनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 20 केंद्रों पर सोमवार को टीका लगाया गया। प्रत्येक केंद्र पर 250 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया। बीडीओ रवि कुमार, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरएन सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशीराम ठाकुर ने सभी केंद्रों का भ्रमण कर टीकाकरण की व्यवस्था देखी।
शक्तिनगर : एनसीएल के निगाही, जयंत, अमलोरी, ब्लॉक बी व झिंगुरदा परियोजनाओं में कोरोना टीका के लिए शिविर लगाया गया। महाअभियान का उद्घाटन सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने झिंगुरदा क्षेत्र में किया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेंद्र राय, स्टाफ अधिकारी कार्मिक गौरव वाजपेई, स्टाफ अधिकारी (मेडिकल) अजय कुमार आदि रहे।