फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Crowd gathered to get vaccine in mega camp, 40 thousand people got vaccinated at 310 centers

सोनभद्रः मेगा कैंप में वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, 310 केंद्रों पर 40 हजार लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 27 Sep 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Crowd gathered to get vaccine in mega camp, 40 thousand people got vaccinated at 310 centers
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड से बचाव का टीकाकरण कराती महिला।संवाद - फोटो : SONBHADRA
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोनभद्र जिले में वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मेगा कैंप लगाकर बड़ी आबादी को टीका लगाया गया। सुबह से ही केंद्रों पर महिला एवं पुरुषों की भीड़ जुटी रही। शाम तक 40 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि छूटे हुए लोगों को टीका लगवाने के लिए जिले में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। 310 केंद्रों पर 57 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। केंद्रों पर सुबह से ही महिला एवं पुरुषों की टीका कराने के लिए भीड़ जुटी रही। शाम चार बजे तक 30 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

घोरावल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल की तरफ से आरपीपीजी कॉलेज धरसड़ा परिसर में टीकाकरण किया गया। डॉ. राहुल राव, डॉ. राजकुमार, डॉ. आकाश, डॉ. समर सिंह, डॉ. प्रकाश, पाठक, डॉ. पूजा ने टीका लगाया। यूनिसेफ से आए कोऑर्डिनेटर संदीप सरोज ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को टीकाकरण के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश पांडेय, ममता सिंह, करुणा चौरसिया, रवि कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 20 केंद्रों पर सोमवार को टीका लगाया गया। प्रत्येक केंद्र पर 250 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया। बीडीओ रवि कुमार, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरएन सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशीराम ठाकुर ने सभी केंद्रों का भ्रमण कर टीकाकरण की व्यवस्था देखी।

शक्तिनगर : एनसीएल के निगाही, जयंत, अमलोरी, ब्लॉक बी व झिंगुरदा परियोजनाओं में कोरोना टीका के लिए शिविर लगाया गया। महाअभियान का उद्घाटन सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने झिंगुरदा क्षेत्र में किया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेंद्र राय, स्टाफ अधिकारी कार्मिक गौरव वाजपेई, स्टाफ अधिकारी (मेडिकल) अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed