फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra crime

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra crime
सोनभद्र। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता की तहरीर पर हुई है। सोमवार को महिला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी का आरोप है कि उसकी बेटी कक्षा दसवीं में पढ़ती है। 20 दिसंबर को उसी के गांव का एक युवक उसकी बेटी को अपने घर बुलाकर ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर उसने 112 नंबर पुलिस को बुलाकर आरोपी का उनके कब्जे में देेने के साथ ही अपनी बेटी को मुक्त कराकर घर ले गया। थाने में पुलिस के समक्ष आरोपी ने उसकी बेटी से शादी 25 दिसंबर को करने के लिए लिखापढ़ी कर घर चला गया। लेकिन जब शादी करने की बारी आई तो उसने इंकार कर दिया। पूछने पर वह मारपीट करने पर अमादा हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी मिला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed