{"_id":"5f78ae1d8ebc3e9b9e6c5d51","slug":"sonbhadra-corona-update-today-coronavirus-positive-sonbhadra-news-vns550819838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Sonbhadra: नौ महिलाओं समेत 29 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Sonbhadra: नौ महिलाओं समेत 29 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में नौ महिलाओं समेत 29 लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2939 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 34 मरीजों को शनिवार को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक 2642 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले में 264 हो गए हैं।
चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1737 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1768 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 29 पाजिटिव और 1739 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 112702 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 111508 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2939 पाजिटिव और 108569 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1194 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
शनिवार को 29 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 264 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से चार की मौत सोनभद्र और 29 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।