फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Congress demands action against those responsible for deaths due to spurious liquor

सोनभद्रः कांग्रेस ने की जहरीली शराब से मौतों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 09 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Congress demands action against those responsible for deaths due to spurious liquor
सोनभद्र। अलीगढ़ समेत यूपी के अन्य जिलों में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना दिया। वर्चुअल धरना के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव राजन दुबे ने कहा कि अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। धरना सुबह 11 बजे से एक बजे तक चला।
विज्ञापन

कोरोना किट सौंपी
एक अन्य कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जनपद में कोरोना किट भेजी गई। इसे जिला कार्यालय में सौंप दी गई। इसे जिला स्तर पर चिकित्सीय परामर्श के बाद वितरित किया जाएगा। संचालन शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। धरने और कोरोना किट सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव एवं वाराणसी के प्रभारी कमलेश ओझा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, विमला देवी, बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, सुशील पाठक, राजेश द्विवेदी, नागेश मणि पाठक, सोनी गुप्ता, कौशलेश पाठक, अमित चतुर्वेदी, आकाश वर्मा, धीरज पांडे, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, सईद खान, इंजीनियर शिवप्रसाद ,सीता भारती, सितारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed