फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra child porn photography case: CBI team has found enough evidence

सोनभद्र चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामला: सीबीआई टीम को मिल चुके हैं पर्याप्त सबूत

Sat, 19 Sep 2020 10:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra child porn photography case: CBI team has found enough evidence
सीबीआई - फोटो : ani

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के मामले में सीबीआई टीम ने शुक्रवार को आरोपी युवक के घर से मोबाइल, लैपटॉप और कुछ कागजात कब्जे में लिए थे। सीबीआई ने आरोपी को सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होने की हिदायत दी थी। अब आरोपी अपने बचाव के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। लेकिन सीबीआई को पर्याप्त सबूत मिल गए हैं।        

विज्ञापन

 
सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सोनभद्र के अनपरा बाजार निवासी एक युवक के घर पहुंचकर चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के मामले में घंटों पूछताछ की थी। आरोपी युवक का मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य कागजात जब्त कर लिया था। दिल्ली सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार की अगुवाई में टीम आई थी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार, पूरा मामला चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी से जुड़ा  है।
विज्ञापन


इसकी जांच की जा रही है। अब आरोपी युवक अपने बचाव के लिए हाथ-पांव मार रहा है, लेकिन सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हाथ लग गए हैं। सीबीआई के अधिकारियों अनुसार इसमें और लोगों की भी संलिप्तता है। उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सीबीआई गोपनीय ढंग से जांच करके लौट गई। इस मामले से पुलिस को दूर रखा गया। इस नाते उन्हें प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed