फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Bike rider dies after being hit by truck

सोनभद्रः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

Wed, 09 Jun 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Bike rider dies after being hit by truck
सोनभद्र। रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद मुख्यमार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को अनपरा से कोयला लादकर वाराणसी जा रहे ट्रक ने नगर के विश्वकर्मा नगर निवासी विशाल (16) पुत्र विश्वनाथ को कुचल दिया। उसका सिर बुरी तरह से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शरीर पहिये में फंस गया था जिसे जैक लगाकर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार का दिन रहता है। इससे भीड़भाड़ ज्यादा रहती है। सड़क की पटरियों पर दुकानदार, ठेला व सब्जी वालों के अतिक्रमण के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय पुलिस अतिक्रमणकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती जिस कारण आए दिन दुर्घटना में लोग अपनी जान गवां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed