फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra becomes model municipality, development

Sonebhadra News: आदर्श नगर पालिका हुआ सोनभद्र, विकास को मिलेगी रफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra becomes model municipality, development
सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र अब आदर्श नगर निकाय होगा। शासन ने वर्ष 2023-24 के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत सोनभद्र नगर पालिका का चयन किया है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश से कुल छह निकायों का चयन हुआ है, जिसमें पूर्वांचल से सिर्फ एक निकाय के रूप में सोनभद्र शामिल है। योजना में चयन के बाद नगर में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए शासन की ओर से प्रति वर्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर का चयन किया जाता है। चयनित निकाय को आबादी के अनुसार बेहतर सुविधाओं के विकास के लिए अतिरिक्त धन दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शासन ने प्रदेश की छह निकायों का आदर्श नगर योजना के तहत चयन किया है। इसमें चार नगर पंचायत और दो नगर पालिका हैं। चयनित निकायों में गोरखपुर की उरुवां बाजार नगर पंचायत, मैनपुरी की कुसमरा, मुरादाबाद की महमूदपुर माफी, कौशांबी का नगर पंचायत चरवां के अलावा संभल जिले का नगर पालिका परिषद बहजोई और सोनभद्र का नगर पालिका सोनभद्र शामिल हैं। इन निकायों को विकास के लिए दो किश्तों में धनराशि दी जाएगी। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी विकास के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब आदर्श नगर पालिका में चयन के बाद सोनभद्र में विकास को रफ्तार मिलने के साथ बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

चेयरमैन का प्रयास रंग लाया
देश के आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र के जिला मुख्यालय की नगर पालिका होने के बावजूद यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है। सड़क, नाली, पेयजल, पथ प्रकाश, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। चेयरमैन बनने के बाद रूबी प्रसाद लगातार इसके लिए प्रयासरत रही हैं। मजबूत पैरवी के दम पर नगर पालिका को आदर्श निकाय के रूप में चयन कराने में उन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश से सिर्फ छह निकायों में सोनभद्र चुना गया है। नगर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।आदर्श नगर के रूप में चयनित हाेने से नगर के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। -रुबी प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed