फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra bar election

दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नौ नामांकन दाखिल

Mon, 13 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra bar election
घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री के आखिरी दिन सोमवार को कुल 9 नामांकन पत्र बिके। वहीं कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए सिर्फ एक एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयागदास ने बताया कि सोमवार को कुल 9 नामांकन पत्र बिक्री व दाखिल किए गए। अध्यक्ष के लिए सुशील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिवजतन विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप नारायण सिंह, महामंत्री के लिए अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए आलोक कुमार सिंह, प्रवक्ता के लिए कमलेश कुमार मौर्या, अध्यक्ष अनुशासन समिति के लिए सुजीत कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक के लिए राजकुमार यादव एवं संयुक्त मंत्री पद के लिए आशीष कुमार सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा और भरकर जमा किया। संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चार सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष प्रयागदास एवं सदस्यों के रूप में विंध्यवासिनी सिंह, श्यामबिहारी यादव, गोपाल सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन में 11 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, जांच और प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता होने पर 16 जनवरी को दिन में 11 से 2 बजे तक मतदान व 3 बजे मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर गोपाल सिंह, महेश यादव, गुलाब सिंह, फखरे आलम, आशुतोष कुमार मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed