फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra 13 year old teenager becomes mother without marriage

सोनभद्रः 13 साल की किशोरी बिना शादी बन गई मां

Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra 13 year old teenager becomes mother without marriage
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की किशोरी के बिना शादी के मां बनने का मामला सामने आया है। उसका प्रेमी भी नाबालिग है और उसने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग से जांच कराकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शुक्रवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से जानकारी मिली है कि एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी बिना शादी के ही मां बन गई है। किशोरी की तस्वीर भी मिली है। जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी जिस लड़के से प्यार करती है, वह भी नाबालिग है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। तीन दिन पहले प्रसव हुआ है। प्रोबेशन अधिकारी के मुताबिक प्रसव के बाद लड़के के परिवार वाले पीड़िता को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में उसने शिकायत की है। मामले की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एक टीम उस गांव में जाएगी। पीड़िता उसी लड़के के साथ रहना चाहती है। महिला कल्याण विभाग की ओर से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed