सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल का प्रथम स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कोन ब्लॉक के सलाई आरडी गांव में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने कर्म देव की पूजा और धरती का पूजन किया। महिलाओं ने प्रसिद्ध करमा नृत्य भी किया।
आदिवासियों और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 11 दिसंबर 2019 को सोनांचल संघर्ष वाहिनी राजनीतिक दल बना। इसलिए आज संघर्ष वाहिनी के लिए गौरवशाली दिन है। 1992 से लगातार आदिवासियों की संस्कृति व पहचान की रक्षा को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। कहा कि आदिवासियों को संगठित होकर अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा स्वयं करना होगा। तभी उनका हक व अधिकार सुरक्षित रहेगा। आदिवासियों को जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, तभी आदिवासियों के साथ न्याय होगा। रोशन लाल यादव ने कृषि कानून को किसानों के खिलाफ काला कानून बताया और बिल को रद्द करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बबली चेरो और रामदास चेरो को शॉल भेंट किया और चंद्रदेव चेरो को सोनांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल, कृपाशंकर यादव, अन्नू, सलमान, हाशिम, बलवंत यादव, फुलवा देवी, जसोदा देवी, लालती देवी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।

कोन क्षेत्र के सलैयाडीह में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के स्थापना दिवस पर संबोधित करते राष्ट्रीय अध्- फोटो : SONBHADRA