फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal resonates with the worship mantras of Kaalratri

Sonebhadra News: कालरात्रि के उपासना मंत्रों से गूंजा सोनांचल

Sun, 18 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sonanchal resonates with the worship mantras of Kaalratri
रॉबर्ट्सगंज सांई चौक श​क्ति महोत्सव पूजा पांडाल की भव्य दुर्गा प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र/डाला/कोन। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की और दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। पूरब मोहाल स्थित सातो मइया शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर के दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मेन मार्केट और साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। चोपन ब्लॉक के कुड़ारी गांव में सोन नदी के तट पर स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दुद्धी नगर के मां काली मंदिर, शक्तिनगर के मां ज्वालामुखी मंदिर, कोन क्षेत्र के मां अमिला धाम, विंढमगंज के रामजानकी मंदिर और मां काली शक्तिपीठ मंदिर में भी भक्तों ने मां कालरात्रि की आराधना की। डाला के बारी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों के दर्शन किए। नारियल और चुनरी अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया। गुफा मार्ग से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं को चना और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के महंत पं. मुरली तिवारी ने बताया कि मां कालरात्रि को काल पर विजय प्राप्त करने वाली देवी माना जाता है। उनकी आराधना से भक्तों के मनोरथ सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed