फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonachal turned saffron, BJP clean sweep

भगवामय हुआ सोनांचल, भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sonachal turned saffron, BJP clean sweep
विधानसभा चुनाव में सोनांचल भगवामय हो गया है। भाजपा ने जिले की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी दलों को जोरदार झटका दिया है। इस बार भाजपा ने अपने दम पर दुद्धी सीट जीतने में भी कामयाबी पाई है। वर्ष 2017 में तीन सीट भाजपा ने जीती थी, जबकि दुद्धी सीट पर सहयोगी दल अपना-दल एस को जीत मिली थी। नतीजों का एलान होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। विजेता प्रत्याशियों को कंधे पर उठा लिया। गाजे-बाजे के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

मतदान के बाद से ही लोग नतीजे जानने के लिए बेकरार थे। हर कोई अपनी जीत का दावा करता रहा। बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू हुई तब भी सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे लेकिन जैसे-जैसे गणना के रुझान सामने आते गए उनके भ्रम भी दूर होने लगे। घोरावल विस सीट पर भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इससे इतर पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू की तो 21 हजार से भी अधिक अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अनिल कुमार मौर्य चौथी और लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुए हैं। पिछले चुनाव में भी सपा के रमेश दुबे को ही हराकर उन्होंने जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह वर्ष 2002 और 2007 में राजगढ़ सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने सपा के अविनाश कुशवाहा को शिकस्त दी। पिछले चुनाव में भी उनका मुकाबला सपा के अविनाश से ही था। बस अंतर काफी कम हो गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ओबरा सीट पर भाजपा के संजीव सिंह गोंड ने सपा के अरविंद कुमार उर्फ सुनील गोंड को करारी शिकस्त दी। संजीव सिंह भाजपा सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री भी रहे हैं। इस सीट पर उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। सबसे रोचक मुकाबला दुद्धी सीट पर रहा। यहां से पहली बार मैदान में उतरे भाजपा के रामदुलार गोंड ने अपने राजनीतिक गुरू और सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड को नजदीकी अंतर से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed