फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son threw shovel on mother's head, condition critical

बेटे ने मां के सिर पर चला दिया फावड़ा, हालत गंभीर

Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Son threw shovel on mother's head, condition critical
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र जमशीला गांव में शनिवार सुबह बेटे ने मां के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जमशीला निवासी बासमती देवी (60) अपने विक्षिप्त पुत्र सुनील वियार (30) व अन्य परिजनों के साथ रहती है। सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते सुनील ने फावड़ा उठा लिया और मां के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। घटना से रहवासी क्षेत्र में दहशत फैल गई। बीना चौकी प्रभारी अश्विनी राय ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि परिवार की तरफ से पुलिस को फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस अपना काम करेगी। डॉक्टरों के अनुसार महिला के हाथ की हड्डी टूट गई है और सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed