फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son Sports Festival was launched

सोन खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Mon, 15 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
Son Sports Festival was launched
राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में सोमवार को सोन खेल महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि एसपी शिवशंकर यादव ने गुब्बारा छोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। उद्घाटन मैच दुद्धी और भदोही के बीच खेला गया। हालांकि मौसम खराब होने के नाते बीच में ही मैच को रोक दिया गया।
विज्ञापन


टास जीत कर दुद्धी टीम ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी भदोही की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों ने 151 रन तक सिमट गई। संदीप भारती ने 64, मो. उमर ने 22 रन का योगदान दिया। दुद्धी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित सोनी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट, आकाश सिंह ने 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी दुद्धी टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाया।
विज्ञापन


खेल के दौरान मौसम खराब होने के चलते बीच मेें खेल को रोक दिया गया। अगले दिन मैच खेला जाएगा। इसके पूर्व सोन खेल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि खेलकूद से में युवाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर राजकिशोर सिंह, मुकेश राय, संदीप चौरसिया, अगिभनेवेश त्रिपाठी, चेखुर पांडेय, रियाज खां, एजाज खां सैलानी, राजेश मिश्रा, अश्वनी राय, प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed