फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son murdered his father in sonbhadra locked him in room and beat angry for selling his property

बेटे ने की थी पिता की हत्या: कमरे में बंद कर पीटा, सांस रूकने पर छोड़कर हो गया फरार; संपत्ति बेचने से था नाराज

Fri, 09 May 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 May 2025 09:36 PM IST
सार

UP Crime: सोनभद्र के पिपरी नगर पंचायत के मुरलीगढ़ी में बीते शुक्रवार को एक वृद्ध का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था। शरीर पर गहरे जख्म थे। वृद्ध घर में अकेले रहते थे। आशंका जताई गई थी कि पीटकर उनकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Son murdered his father in sonbhadra locked him in room and beat angry for selling his property
आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ी में गत 25 अप्रैल को हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। वृद्ध पिता की हत्या उसके ही बड़े बेटे ने ही थी। वह पिता के संपत्ति बेचने से आहत था।

विज्ञापन




आरोपी रात में ही पिता के आवास पर पहुंचा था और हत्या के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूल रूप से भदोही के खम्हरिया निवासी लालचंद यादव (75) हिंडाल्को के रेणुसागर प्लांट से सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मृत्यु के बाद करीब तीन साल पहले अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर पिपरी में ही मकान बनाकर अकेले रह रहे थे। गत 25 अप्रैल को उनका शव कमरे में मिला था। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे पुत्र गुलाब यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिस्तर पर मिली वृद्ध की खून से सनी लाश, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

शुक्रवार को पिपरी थाने में सीओ अमित कुमार ने बताया कि वृद्ध लालचंद यादव की अपने बेटों से अनबन चल रही थी। पैतृक संपत्ति बेचे जाने से बेटे नाखुश थे। घटना से पहले 24 अप्रैल की रात बड़ा बेटा सुभाष यादव पिता के आवास पर पहुंचा था। वहां संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।

इसके बाद सुभाष ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी और शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को मोबाइल सर्विलांस व घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से महत्वपूर्ण सुराग पाए गए।

इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बड़े पुत्र सुभाष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में पिपरी एसओ नागेश प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed