फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   son killed his father by beating him with sticks

दर्दनाक: बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला, बेटी के ससुराल जाने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 24 Dec 2021 12:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 12:58 AM IST
सार

पिता बेटे को अपनी बेटी के ससुराल ले जाना चाहता था, जो उसके गांव के पास ही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें पिता की पिटाई से मौत हो गई।

विज्ञापन
son killed his father by beating him with sticks
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के हरहोरी गांव में गुरुवार पुत्र ने लाठी से पीटकर पिता की जान ले ली। पिता-पुत्र में बेटी की ससुराल जाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


हरहोरी गांव निवासी अशोक कुमार(50) गुरुवार को पास के काचन गांव में बेटी की ससुराल जाने के लिए बेटे महेंद्र को साथ ले जाना चाहता था। इसे लेकर पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कहासुनी के बाद पुत्र ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया।

विज्ञापन

इससे पिता को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई। लहूलुहान होकर अशोक मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे। घायल अशोक को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल में तत्काल कोई एंबुलेंस मौजूद नहीं थी लोग एंबुलेंस आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच काफी मात्रा में खून बह जाने से अशोक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेटी की ससुराल जाने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पुत्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed