फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son-in-law attacked wife and mother-in-law with tangari

दामाद ने पत्नी और सास पर टंगारी से किया हमला

Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacked wife and mother-in-law with tangari
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोरठ गांव में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर सास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम घायल स्थिति में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी निवासी बसिया देवी (45) पत्नी बिहारीलाल और उनकी पुत्री कोरठ निवासी ममता (22) पत्नी धर्मेंद्र को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ममता ने बताया कि तीन-चार दिनों पहले उसकी पति धर्मेंद्र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने मायके घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव चली गई थी। पति-पत्नी की कहासुनी की बात सुनकर मायके में ममता की मां बसिया देवी समझाने के लिए बेटी को लेकर कोरठ गांव पहुंची। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास खेत में धर्मेंद्र ने टंगारी से दोनों पर हमला बोल दिया। बतिया के सिर, गले और हाथ में गंभीर चोट आई जबकि ममता भी घायल हो गई। घायल मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बतिया देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना कोतवाली पर किसी ने दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह घोरावल सीएचसी पर पहुंचे। ममता का उपचार सरकारी अस्पताल घोरावल में चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed