फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   son and friend beat his father after knocking him down in sonbhadra video goes viral police take action

UP News: सोनभद्र में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता को गिरा कर पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने की ये कार्रवाई

Sun, 26 Oct 2025 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसकी जांच कराई तो मामला अनपरा थाने का निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
son and friend beat his father after knocking him down in sonbhadra video goes viral police take action
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा बाजार स्थित सिनेमा रोड पर रविवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। किसी बात को लेकर पहले पिता ने बेटे पर लाठी चला दी। वहीं, इससे खफा होकर बेटे ने मित्र के साथ मिलकर पिता की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


दोपहर में इसको लेकर वीडियो वायरल हुए तो तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। पिता-पुत्र दोनों की तरफ से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस दोनो पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ-कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सुखाड़ी महतो नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र के सिनेमा रोड पर वार्ड 12 में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि रविवार की सुबह छह बजे के करीब उनका बेटा उपेंद्र मेहता अपने मित्र गुड्डू मेहता के साथ उनके निवास वाले कमरे के उपर लगे टिनशेड पर बैठा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने दोनों को वहां से हटने के लिए कहा। जब वह नहीं माने तो लाठी लेकर पहुंच गए। बेटे पर दो-तीन लाठी चला भी दी। इससे खफा बेटे और उसके दोस्त ने उनकी खासी पिटाई कर दी। 

पिता ने तहरीर में गला दबाने और सीने पर चढ़कर पिटाई किए जाने से दर्द होने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed