{"_id":"6226472c6a9949782f35a096","slug":"somewhere-evm-got-damaged-and-somewhere-vvpat-sonbhadra-news-vns6421603102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ईवीएम खराब हुआ तो कहीं वीवी पैट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ईवीएम खराब हुआ तो कहीं वीवी पैट...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मतदान के दौरान जिले में जगह-जगह ईवीएम और वीवीपैट में गड़बड़ी की शिकायतें रहीं। इससे मतदान कुछ देर के लिए बाधित भी हुआ। बाद में विशेषज्ञों ने पहुंचकर खराबी दूर की या नई मशीन लगाकर मतदान आरंभ कराया। कंट्रोल रूम में ईवीएम खराबी से जुड़ी 13 शिकायतें दर्ज की गई थीं।
बभनी के चक चपकी में सुबह करीब साढ़े बजे बूथ संख्या 118 का ईवीएम अचानक खराब हो गया। तब तक 19 वोट पड़ चुके थे। पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय कुमार को दिया गया। कुछ देर बाद मशीन बदलकर मतदान शुरू कराया गया। घोरावल के केकराही में वीवी पैट मशीन में गड़बड़ी रही। बाद में नई मशीन लगाकर मतदान आरंभ कराया गया। एलाही और सिंदूरिया में भी मतदान बाधित रहा। इसके अलावा ओबरा विस क्षेत्र के बूथ संख्या 272, बूथ संख्या 7, राबर्ट्सगंज प्राथमिक विद्यालय बनौली, आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 16, विधानसभा दुद्धी के उच्च प्राथमिक विद्यालय वनवासी कंपोजिट विद्यालय गिरवासी के बूथ नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय बलियरी के बूथ संख्या 48, किरबिल के बूथ संख्या 154, चांगा में बूथ संख्या 145, घोरावल विस क्षेत्र के दुलहथा में बूथ संख्या 118, प्रा. वि. सिद्धी में बूथ संख्या 164, औरहवा में बूथ संख्या 264, चंदुली में बूथ संख्या 300, पुरना में बूथ संख्या 29 में भी ईवीएम की खराबी से मतदान बाधित हुआ।