{"_id":"62167acc4f42f3517935a74b","slug":"somebody-s-demand-dusted-vermilion-and-someone-s-old-stick-was-snatched-sonbhadra-news-vns640126145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी की मांग का धूला सिंदूर तो किसी की छिनी बुढ़ापे की लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी की मांग का धूला सिंदूर तो किसी की छिनी बुढ़ापे की लाठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बजरा मोड़ के पास मंगलवार की रात दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवकों की हुई मौत ने लोगों को झकझोर दिया है। हृदयविदारक हादसे में किसी के बुढ़ापे की लाठी छिन गई तो किसी के मांग का सिंदूर धुल गया। वहीं अभी दो घायल बीएचयू वाराणसी में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। रात में ही प्रभारी डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे रामगढ़-खलियारी मार्ग पर बजरा मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक और दूसरे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने पन्नूगंज के राकी गांव निवासी शुभम उर्फ बृजेश शुक्ला (25), राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अभय मिश्रा (22), रायपुर थाना क्षेत्र के चकया गांव निवासी सोनू (26) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चकया गांव निवासी दिनेश (25) और आजाद (22) को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। रात में ही पन्नूगंज एसओ राजेश सिंह ने एएसपी विजय शंकर मिश्रा और डीएम से परमिशन लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2020 में बृजेश शुक्ला की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गुड़िया को इसी साल जनवरी में पुलिस विभाग में नौकरी मिली है और वह प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाने में तैनात है। वहीं अभय और सोनू अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। मंगलवार को तीनों शवों का दाह संस्कार हुआ।