फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some have kidney problems, some have heart problems

Sonebhadra News: किसी की किडनी खराब तो किसी का हार्ट, सास-ससुर की सेवा के लिए मांग रहे छुट्टी

Tue, 07 May 2024 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Some have kidney problems, some have heart problems
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगते ही नाम कटवाने वालों की होड़ लगी है। चुनाव कार्मिक प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी के पास हर रोज चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। इनमें तरह-तरह के कारण बता ड्यूटी से मुक्त करने की गुजारिश की जा रही है। कोई खुद को हृदय रोगी तो कोई किडनी का मरीज बताते हुए ड्यूटी से छुट्टी चाहता है। माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए अब तक करीब 325 से अधिक प्रार्थना पत्र आ चुके हैं। इनमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से सर्वाधिक आवेदन हैं। इसमें ड्यूटी से मुक्ति के लिए कोई बीमारी की बात कह रहा है तो किसी काे वृद्ध माता-पिता की सेवा करनी है। ड्यूटी कटवाने के लिए कई कर्मचारी रसूखदारों के जरिए जुगाड़ लगाकर कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र में तैनात एक शिक्षक ने बताया कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं, उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती। उन्हें एक दिन भी नहीं छोड़ सकता। इस नाते चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए। वहीं एक अन्य कर्मचारी का कहना है कि वह हृदय रोगी है। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए कई कर्मचारी निजी अस्पताल व डॉक्टरों से लंबी बीमारी व इलाज का पर्चा ला रहे हैं। कई महिला कर्मचारी छोटे बच्चे होने तथा गर्मी का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी से उन्हें दूर रखने के लिए आवेदन किया है। इस संबंध में चुनाव कार्मिक प्रभारी/सीडीओ सौरभ गंगवार का कहना है कि चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए आवेदन आ रहे हैं। निस्तारण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed