फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solution Day: Resolution 29 of 279

समाधान दिवस पर आए 279 मामले आए, 29 निस्तारित हुए

Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Solution Day: Resolution 29 of 279
राबर्ट्सगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले की सभी चार तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 279 शिकायतें आईं जिसमें 29 का समाधान किया गया। अन्य 250 शिकायतों को समय में निबटाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में तहसीलदार टीबी वर्मा के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 99 आवेदन प्रस्तुत हुए। जिसमें से मौके पर सिर्फ तीन का निस्तारण किया गया। चार अन्य मामलों के निस्तारण के लिए चार टीमें मौके पर भेजी गईं। इस तरह से कुल सात शिकायतें निस्तारित की गईं। अन्य 92 मामले संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

घोरावल में तहसीलदार विकास पाण्डेय की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 97 शिकायतें आईं। जिसमें से मौके पर सिर्फ आठ मामलों का निस्तारण हो पाया जबकि चार मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमें भेजी गईं। इस तरह से कुल 12 मामले निस्तारित हुए और अन्य 85 शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दिए गए। दुद्धी में तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 79 मामले आए। इनमें से तीन का निस्तारण मौके पर और छह का निस्तारण टीम भेजकर कराया गया। अन्य 70 मामले विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। नवसृजित ओबरा तहसील में एसडीएम प्रकाश चंद्र की मौजूदगी में पहली बार समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 4 आवेदन प्रस्तुत हुए। इसमें से मौके पर एक का निस्तारण हो पाया। अन्य तीन मामले विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed