फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solding dropped to fill the cracks of Bhelahi Bandhi

भेलाही बंधी की दरार भरने के लिए गिरा सोलिंग

Sun, 05 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Solding dropped to fill the cracks of Bhelahi Bandhi
सोनभद्र। सदर ब्लॉक क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित भिलाई बंधी के भीटे में पड़ी दरार को दुरुस्त करने के लिए रविवार को सोलिंग गिराई गई। नगर पालिका राबर्ट्सगंज दरार की मरमम्त कराने में जुट गया है। नपा प्रशासन का दावा है कि भीटे पर जो दरार पड़ी है उससे बंधी को कोई खतरा नहीं है। फिर भी दरार की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

भेलाही बंधी से राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के घरों में पेयजलापूर्ति की जाती है। 17 साल पूर्व अत्याधिक पानी होने के कारण बंधी के टूटने से आस-पास के कई गांवों में खासी तबाही होने के साथ राजमार्ग को भी खासा नुकसान पहुंचा था। पानी के बहाव से बंधी के समीप कई फीट सड़क बह गई थी। पिछले दिनों बारिश होने से एक बार फिर से बंधी के भीटे पर कुछ दरार बनने की स्थिति दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों को इसका भय सता रहा है कि कहीं 2003 में जिस तरह से बंधी टूटी थी उसी तरह से फिर टूट न जाए। वहीं मामला संज्ञान में आने पर नगर पालिका के के ईओ प्रदीप गिरि और चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल दरार की मरम्मत कराने के लिए भीटे के समीप सोलिंग समेत अन्य सामग्री को गिरवाना शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि का कहना है कि बारिश का पानी बहने से हल्की मिट्टी बह गई थी। सोलिंग डालकर उसको ठीक कराया जा रहा है। कहा कि भीटे पर कोई दरार नहीं पड़ी है, इसलिए बंधी को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed