फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Soldiers combing in search of Naxalites

नक्सलियों की तलाश में जवानों ने की संघन कांबिंग

Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Soldiers combing in search of Naxalites
बभनी। पुलिस और पीएसी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सीमा से सटे रंदह तथा सागसोती के जंगल में सघन कांबिंग की। इसके बाद दुर्गा पूजा स्थलों का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बिहार चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। पुलिस और पीएसी ने नक्सलियों की टोह में रंदह, सागसोती, झनकपुर, जोबेदह, गायदह के जंगल में कांबिंग की। इसके अलावा शीशटोला, भलपहरी, नवाटोला, चपकी, भंवर,असनहर, आसनडीह में स्थापित दुर्गा पूजा स्थलों का भी भ्रमण किया। कांबिंग के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए थानाध्यक्ष अभय नारायण तिवारी ने नक्सलियों के गतिविधियों की जानकारी ली। कहा कि अगर कोई भी अपरिचित व्यक्ति गांव में आता है अथवा किसी भी प्रकार की कोई प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाने पर दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने घर, अपने गांव में शरण न दें। उन्होंने कोविड 19 कोरोना महामारी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed