फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Society will always be indebted to Corona warriors

कोरोना योद्धाओं का सदैव ऋणी रहेगा समाज: सतीश

Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Society will always be indebted to Corona warriors
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा समर्पण अभियान के दूसरे दिन कोरोना काल में निरंतर सेवा देने वाली योद्धाओं को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया। चिकित्सक, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में सेवारत महिलाओं को मंत्री ने माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कोरोना काल की उनकी सेवाओं को सराहा। कहा कि महामारी के दौरान महिलाओं ने पीएम के आह्वान पर दिन-रात लगकर लोगों की हर तरह से मदद की। समाज इनका सदैव ऋणी रहेगा। अपने जान की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों की मदद कर महिलाओं ने सेवा की मिसाल कायम किया है। पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित कर पूरी पार्टी गौरवान्वित है। कार्यक्रम में साई हॉस्पिटल की डॉ. अनुपमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतू सरोज, समाजसेविका सावित्री देवी, सल्या मौर्य स्टाफ नर्स, कुसुमलता देवी, सीता, सोनी पटेल, शांति सिंह, पूजा सिंह, नीलकमल, शिला दीक्षित, वर्षा देवी, पूजा गौतम, सुदामा देवी, प्रियंका, सुल्ताना परवीन आदि का सम्मान किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया त्रिपाठी) ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, कुसुम शर्मा, अंशू अग्रहरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, महामंत्री रामसुंदर निषाद,अनूप तिवारी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, प्रमिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed