{"_id":"e49b376d1e93922240b8f8150139f67e","slug":"socialist-took-vows-to-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए भरी हुंकार
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन और इंदिरा आवास न मिलने से नाराज सदर ब्लाक के मुबारकपुर गांव केे ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपात्र व्यक्तियों को पेंशन और आवास दिए जाने का आरोप मढ़ा। डीएम को पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण जुलूस की शक्ल मेें कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए जिनके नाम से भूमि, वाहन, पक्का मकान है उन्हें समाजवादी पेेंशन के लिए चयनित किया गया है।
कहा, प्रधान और सेक्रेटरी की मनमानी से गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह आवास के चयन में भी धांधली की गई है।