फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Socialist encirclement program against UP government on 13 February

यूपी सरकार के खिलाफ समाजवादी घेरा कार्यक्रम 13 फरवरी को

Mon, 08 Feb 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Socialist encirclement program against UP government on 13 February
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। इसमें 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला मुख्यालय पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने बताया कि यूपी की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। इसे राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा उनके जन्मदिन 13 फरवरी को सरकार को घेरने के लिए जिला मुख्यालय पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी। सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव निधि पांडे ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में महिला हेल्पलाइन 181 और महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है तब से महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। मो. सईद कुरैशी, रंजन पांडे, सुषमा जायसवाल, निशा वर्मा, रवीना, परवीन, संजय गुप्ता, सुशीला देवी, शिव कुमार यादव, अनीता गुप्ता, शर्मीली खातून, संगीता झा, लालती देवी, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed