{"_id":"62321d36fe25002f6b62184e","slug":"snatching-ten-thousand-rupees-from-the-elderly-and-absconding-sonbhadra-news-vns6434667195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से दस हजार रुपये छीनकर उचक्के फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से दस हजार रुपये छीनकर उचक्के फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र में मधुपुर तिराहे के पास मंगलवार को टेंपो सवार उचक्कों ने बुजुर्ग से दस हजार रुपये छीन लिए। बुजुर्ग धान बेचने के बाद रुपये लेकर उसी टेंपो से घर लौट रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिले में इससे पहले भी टेंपो में बैठाकर यात्रियों से छिनैती का मामला सामने आ चुका है।
करमा थाना क्षेत्र के रंमपथरा (बेलहवा) निवासी रामसिंगार (70) ने मधुपुर माइनर के पास एक आढ़ती को धान बेचा था। आढ़ती से रुपये लेकर वह अपनी पत्नी के साथ पैदल ही मधुपुर बाजार की तरफ जा रहे थे। सब्जी मंडी के समीप एक टेंपो आकर रुकी। चालक और टेंपो सवार युवक ने खैरपुर जाने की बात कहते हुए बुजुर्ग दंपती को टेंपो में बैठा लिया। जब चालक टेंपो को लेकर मधुपुर तिराहे से राबर्ट्सगंज की ओर जाने लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। तिराहे के पास टेंपो रोककर चालक ने दंपती को उतरने के लिए कहा। वह अभी टेंपो से उतर ही रहे थे, तभी टेंपो सवार युवक ने उनकी जेब में रुखे दस हजार रुपये निकाल लिए और धक्का देते हुए टेंपो लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर जब तक लोग एकत्रित हुए टेंपो दूर जा चुकी थी। इस बाबत सुकृत चौकी प्रभारी जैनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इस तरह की राबर्ट्सगंज, ओबरा, करमा, शाहगंज, चोपन, घोरावल, रामगढ़, चुर्क, डाला, रेणुकूट समेत अन्य कस्बों में कई घटनाएं घटित हो चुकी है।